Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

विकास कार्यों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द की कुछ ट्रेनों की सेवा, विशेष ट्रेनें बढ़ीं

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 18030 शालीमार–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस चार अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी। वहीं, 18029 एलटीटी मुंबई–शालीमार एक्सप्रेस छह अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक निरस्त रहेगी।

29 Jan 2026

विकास कार्यों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द की कुछ ट्रेनों की सेवा, विशेष ट्रेनें बढ़ीं

खड़गपुर। नागपुर मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की कई लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ विशेष ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाई गई है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 18030 शालीमार–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस चार अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी। वहीं, 18029 एलटीटी मुंबई–शालीमार एक्सप्रेस छह अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक निरस्त रहेगी।

इसके अलावा, 12101 एलटीटी मुंबई–शालीमार एक्सप्रेस चार, पांच, सात, आठ, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। इसी क्रम में 12102 शालीमार–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस छह, सात, नौ, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को निरस्त की गई है।

इधर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, 06081 तिरुवनंतपुरम–संतरागाछी स्पेशल (प्रत्येक शुक्रवार) की सेवा 30 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। वहीं 06082 संतरागाछी–तिरुवनंतपुरम स्पेशल (प्रत्येक सोमवार) दो फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विकास कार्यों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द की कुछ ट्रे
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 18030 शालीमार–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस चार अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी। वहीं, 18029 एलटीटी मुंबई–शालीमार एक्सप्रेस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News